नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में प्रेम प्रसंग की कथित घटना के कारण शनिवार देर रात सरेआम डबल मर्डर की वारदात हुई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में डबल मर्डर की वारदात हुई। इस वारदात में आकाश नाम का शख्स गंभीर रूप से घायल भी हुआ। मृतकों के नाम आशु उर्फ शैलेंद्र और शालिनी हैं। आशु नबी करीम के ही अमरपुरी का रहने वाला था। जबकि, शालिनी और आकाश बगीची प्रताप नगर की निवासी थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक शालिनी का पति आकाश है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि नबी करीम इलाके के कुतुब रोड पर आकाश और शालिनी उसकी मां शीला से मिलने गए थे। उसी वक्त आशु उर्फ शैलेंद्र मौके पर पहुंचा। आकाश ने पुलिस को बताया है कि आशु ने उस पर चाकू से हमला करने की कोशिश की, लेकिन हमले से वो बच गया। आकाश का आरोप है कि इसके बाद आशु ने ई-रिक्शा में बैठी शालिनी पर चाकू से कई वार किए। आकाश ने बचाने की कोशिश की, तो आशु ने उसे भी चाकू मारा। आकाश का कहना है कि इसके बाद उसने आशु को पकड़ा और उसका चाकू ही उसे मार दिया। पुलिस के मुताबिक शालिनी के भाई रोहित ने आकाश और अपनी बहन को एलएचएमसी हॉस्पिटल पहुंचाया।
वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर आशु पड़ा था। पुलिस उसे एलएचएमसी हॉस्पिटल ले गई। शालिनी और आशु को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शालिनी की मां शीला के मुताबिक उनकी बेटी और आकाश के दो बच्चे हैं। शालिनी गर्भवती भी थी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि शालिनी का आशु से रिश्ता था। वो आकाश से नाराज होकर कुछ दिन आशु के साथ रही भी थी। बाद में आकाश और शालिनी फिर साथ रहने लगे। आशु को शालिनी ने छोड़ दिया। जिससे वो नाराज था। आशु ये दावा भी करता था कि शालिनी के गर्भ में उसका ही बच्चा है। आशु और आकाश में विवाद भी था। आशु नबी करीम थाने में बैड कैरेक्टर के तौर पर भी दर्ज था। उस पर तीन केस थे।
The post Double Murder In Delhi: दिल्ली के नबी करीम इलाके में सरेआम डबल मर्डर, प्रेम प्रसंग बताई जा रही वजह; मृतकों में महिला और हमलावर appeared first on News Room Post.
You may also like
'रोडीज' का ऑडिशन देने के लिए मां ने जबरदस्ती भेजा था : लक्ष्य लालवानी
इस दिवाली दोस्तों को दें टोल फ्री सफर का तोहफा, NHAI ने लॉन्च किया नया फीचर!
शतक से चूकीं स्मृति मंधाना, लेकिन टीम इंडिया के लिए किया बड़ा कारनामा अंग्रेजों को जमकर धोया
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
इजरायल के गाजा में हवाई हमलों में 11 फिलिस्तीनियों की मौत, क्या खटाई में पड़ेगा युद्धविराम समझौता!