इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री बिहार चुनाव के बाद प्रदेश लौट आए है। यहां उन्होंने उदयपुर के सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात की। लोगों ने अपनी परिवेदनाएं भी पूर्व मुख्यमंत्री को बताई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत की और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल की तबीयत जानी।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि पहली बार विधायक बने और पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं, भगवान ने उनको मौका दे दिया है, पता ही नहीं चल रहा क्या हो रहा है, शहरी सेवा शिविर चल रहा है, उसकी मॉनटिरिंग कौन कर रहा है पता नहीं चल रहा है।
खबरों की माने तो अशोक गहलोत ने कहा, हम विपक्ष में हैं तो उसकी भूमिका निभाएंगे ही। आपकी कमियां बताएंगे और आलोचना करेंगे। विपक्ष कुछ बोल रहा है तो जांच करवा लीजिए, लेकिन बिना विपक्ष को लिए काम हो रहा है, सरकार विपक्ष की परवाह ही नहीं कर रही है।
pc- energy.economictimes.indiatimes.com
You may also like

फतेहपुर : खनन और ओवरलोड गाड़ियों के मामले में दो गिरफ्तार, 6 पर एफआईआर

धर्मेंद्र की सेहत में सुधार: राघव चड्ढा ने की शुभकामनाएं

दिल्ली में बम ब्लास्ट का जिम्मेदार कौन? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सुन लीजिए

आर्यन खान के जन्मदिन पर सितारों ने सोशल मीडिया पर किया प्यार का इजहार

जम्मू-कश्मीर : कटरा में संपत्ति मालिकों को किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी




