इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर वास्तु के अनुसार कोई काम करते हैं तो उसका लाभ अवश्य ही मिलता है। वैसे ये तो आपको भी पता हैं की नए घर के निर्माण से लेकर पूरे होने तक वास्तु का पूरा ध्यान रखा जाता है। ऐसे में भवन निर्माण के लिए वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं। वास्तु अनुसार घर की नींव रखते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना होता है।
किन बातों का रखें ध्यान
भवन निर्माण के लिए वास्तु शास्त्र में घर की नींव को बहुत महत्व दिया गया है। मान्यता है कि, जैसे नींव मजबूत होगी, वैसा ही घर का सौभाग्य और स्थायित्व भी बढ़ेगा। चांदी के नाग-नागिन के जोड़े को शेषनाग का प्रतीक माना जाता है, जोकि पृथ्वी को थामे हुए हैं, इसे नींव में डालने से घर की रक्षा होती है।
इसी तरह तांबे के कलश को समृद्धि का प्रतीक माना गया है, इसमें गंगाजल, सिक्के, हल्दी, कुमकुम और फूल रखे जाते हैं, जिससे लक्ष्मी और विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।
साबुत हल्दी की गांठ, साबुत सुपारी, लोहे की चार कील, तुलसी, पान के पत्ते, पंचरत्न, पंचधातु आदि भी नींव में भरने से घर में पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
pc- amar ujala
You may also like

कोई भी हिंदू या भारतीय मुसलमान एसआईआर से प्रभावित नहीं होगा: समिक भट्टाचार्य

बीजापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शासन की 'नियद नेल्ला नार' योजना का विस्तार

मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम से हैं परेशान, आयुर्वेदिक उपाय आएंगे काम

परेश रावल ने ताजमहल विवाद पर खोला अपना दिल, जानें क्या कहा!

उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में संघ के शताब्दी वर्ष पर अभिनन्दन, मुख्यमंत्री बोले- तपोमयी यात्रा ने भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्र के लिए प्रवाहित की दिव्य धारा





