इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बेहद खास महत्व रखता है। इस साल माता के भक्त यह पर्व 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाएंगे। नवरात्रि के नौ दिनों का इंतजार गरबा और डांडिया लवर्स को भी रहता है। पारंपरिक रंग-बिरंगी चनिया चोली में लोग संगीत और नृत्य के शानदार उत्सव का आनंद लेते हैं। ऐसे में आज जानेंगे कि भारत के किन शहरों में गरबा का आनंद लिया जा सकता हैं और घूमा जा सकता है।
अहमदाबाद (गुजरात)
गरबा की राजधानी कहलाने वाला गुजरात शहर नवरात्रि के दौरान पूरी तरह से बदल जाता है। कई स्थानों पर भव्य गरबा नाइट्स आयोजित की जाती हैं। सड़कें नृत्य का मैदान बन जाती हैं, और पारंपरिक गुजराती संगीत पर हजारों लोग थिरकते हैं।
वडोदरा
गुजरात की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध, वडोदरा शहर में यूनाइटेड वे ऑफ बड़ोदा गरबा महोत्सव दुनिया का सबसे बड़ा गरबा आयोजन है, जो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। आप यहां भी आ सकते हैं, रात में गरबा का आनंद ले सकते हैं और दिन में आप घूम सकते है।
pc- bansalnews.com
You may also like
तीसरा तलाक... सानिया मिर्जा के बाद अब टूटने वाला है शोएब मलिक से एक और रिश्ता? सना जावेद के साथ क्या बवाल हुआ?
पन्ना : तेज रफ्तार बोलेरो ने 25 लोगों को रौंदा, 15 गम्भीर, दो की मौत
मंदसौर जिले के 3 लाख 87 हजार किसानों को 267 करोड़ की मुआवजा राशि मिली
AFG vs BAN 2nd T20: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, देखें प्लेइंग इलेवन
अनुपम खेर के बेटे सिकंदर को मिला अवॉर्ड, खुशी से गदगद हुए एक्टर