इंटरनेट डेस्क। भारत की और से पाकिस्तान में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की और से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जयपुर में भी इसका आयोजन हुआ तो सीएम सहित कई नेता मौजूद रहे। उनके साथ भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य भी थे। ऐसे में एक वीडियो सामने आया हैं जिसमें तिरंगे से उनको पसीना पोंछता देखा जा रहा है। हालांकि बाद में उन्होंने इसके लिए सफाई दी और कहा की वो तिरंगा नहीं था।
बालमुकुंद ने बताया कांग्रेस की चाल
बालमुकुंद आचार्य से तिरंगे से मुंह पोंछने वाले वायरल वीडियो को लेकर सवाल किया गया तो बीजेपी नेता ने कहा, तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के विजय और वीर सेनाओं की जीत के लिए निकाला गया। यह एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा थी, लेकिन कांग्रेसियों ने इस पर भी राजनीति शुरू कर दी, उन्होंने कहा कि एक वीडियो को काट-छांट कर चलाया जा रहा है कि मैंने तिरंगे से पसीना पोछा है।
क्या कहा विधायक ने
विधायक ने कहा की उनकों किसी ने यह सफेद और हरे रंग का कपड़ा पकड़ा दिया जिसे मैंने माथे से लगाया और चूमा, लेकिन फिर भी कई लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने आगे भी यही कहा की यह वीडियो कांट छाटकर बनाया गया है। उन्होंने इसकों लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
You may also like
सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतर को 25 साल की सज़ा
भारत पाक के बीच तनाव के बाद नेटफ्लिक्स डॉक्युमेंट्री अमेरिकन मैनहंट: ओसामा बिन लादेन के रिलीज़ ने लोगों को किय है रोमांचित....
गायत्री मंत्र पढ़ने का सबसे शुभ समय क्या है? 3 मिनट के वीडियो में जानिए कितनी बार जाप से मिलते है चमत्कारी फायदे
Dahaad Season 2: Sonakshi Sinha और Gulshan Devaiah की वापसी
एलपीजी पाइप को मुंह में डालकर आग लगा दी, दारोगा की बहन की बेरहमी से हत्या