इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के अभिनय का जलवा अब नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण देखने को मिलेगा। इसमें रणबीर कपूर, सनी देओल, 'केजीएफ' स्टार यश, साई पल्लवी जैसे दिग्गज कलाकारों का अभिनय दर्शकों को देखने को मिलेगा। रामायण में विवेक विभीषण का किरदार निभाएंगे। विवेक ओबेरॉय को लेकर एक बड़ी खबर खबर आई है।
खबर ये है कि नितेश तिवारी की इस फिल्म में उन्हें जो भी फीस मिलने वाली थी, उसे उन्होंने डोनेट कर दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने साक्षात्कार में दी है। इसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा से कहा कि उन्हें कोई पैसा नहीं चाहिए और वे इसे किसी अच्छे काम के लिए दान करना चाहते हैं, जैसे कि कैंसर से जूझ रहे बच्चों के लिए।
इस दौरान उन्होंने रामायण के कलाकारों और क्रू के साथ काम करने का अपना अनुभव भी शेयर किया है। आपको बता दें कि फिल्म रामायण को दिवाली 2026 और 2027 में दो भागों में रिलीज किया जाएगा।
PC:bollywoodhungama
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग तस्करी का बड़ा खुलासा : 4 दिनों में 12 किलो हाइड्रोपोनिक वीड जब्त, 6 गिरफ्तार

Fed Rate Decision: फेड रिजर्व ने फिर घटाईं ब्याज दरें, सोने की बढ़ सकती है रफ्तार, क्या शेयर मार्केट में भी आएगी तेजी?

छत्तीसगढ़ के नवीन विधानसभा भवन का लोकार्पण : सीएम विष्णु देव साय को डॉ. रमन सिंह ने दिया आमंत्रण

थाईलैंड में पकड़े गए 600 भारतीयों की वापसी के लिए भारत भेजेगा विमान! विदेश मंत्रालय बोला- सत्यापन का काम जारी

Digital Arrest: 72 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर बैंककर्मी दंपती से ठग लिए 5050900 रुपये! 2 गिरफ्तार





