इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। अब यहां के रीवा में दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर 21 अक्टूबर को पति-पत्नी जब बाबा भैरव के दर्शन करने गए थे, तब महिला के साथ से घिनौती वारदात हुई। यहां पर कुछ लोगों ने पति को पेड़ से बांधकर उसकी आंखों के सामने पत्नी के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
खबरों के अनुसार, पति-पत्नी 21 अक्टूबर को रीवा से 25 किमी दूर गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरव बाबा करने गए थे। भैरव बाबा की विशाल प्रतिमा के दर्शन के बाद दोनों एक जगह बैठ गए थे। इस दौरान यहां पर कुछ युवक शराब पी रहे थे। युवक पति-पत्नी को अकेला देख उनके पास पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने पहले पति को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उन्होंने पति की आंखों के सामने ही पत्नी से गैंगरेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।
आरोपियों ने वारदात को अपने मोबाइल में भी कर लिया था कैद
यहीं युवकों ने इस वारदात को अपने मोबाइल में भी कैद भी कर लिया। आरापियों ने इस वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद पीडि़तों ने इस वारदात की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्जकर शक के आधार पर संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई जारी है।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
किसान विरोध: सरकार की 'उदासीनता' से तंग आकर किसानों ने सड़कें जाम कर दीं, विरोध से लोग हो रहे परेशान, सरकार ने मूंद ली आंखें!
Bigg Boss 18 में बनने से पहले ही बिखर गया Karan Veer Mehra का परिवार, खुद का राज खोल भावुक हुए एक्टर
रतन टाटा: रतन टाटा की संपत्ति का मालिक कौन है? वसीयत में इन 4 नामों का जिक्र
IND vs NZ, 2nd Test: गजब! एक ही टेस्ट मैच, 2 गेंदबाजों ने एक ही पारी में चटकाए 7-7 विकेट
लक्ष्मी नारायण योग 2024: धनतेरस लक्ष्मी नारायण योग, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न