खेल डेस्क। भारत के युवा स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम के गुर्गों ने धमकी दी थी। इस बात का खुलासा मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने किया है। खबरों के अनुसार, भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह से दाऊद इब्राहिम के गुर्गों द्वारा इस धमकी में 5 करोड़ की फिरौती की भी मांग की गई थी।
मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया कि रिंकू सिंह को ये धमकी इस साल फरवरी और अप्रैल के बीच दी गई थी। धमकी भरे मैसेज में उनकी प्रमोशनल टीम को निशाना बनाया गया था। खबरों के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि इससे पहले बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दिकी को भी धमकी दी गई थी। बाबा सिद्दिकी की मौत के बाद जीशान सिद्दिकी से दस करोड़ की फिरौती की मांगी गई थी।
आपको बता दें कि रिंकू सिंह ने बहुत ही कम समय में अपने शानदार खेल के दम पर क्रिकेट की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना ली है। उनकी गिनती भी अब बॉलीवुड के स्टार क्रिकेटरों में होती है। उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
पाकिस्तान की आईएसआई कश्मीर में जिहादी समूहों को अभी भी दे रही समर्थन: रिपोर्ट
झारखंड के सभी जिलों में चलेगा हस्ताक्षर अभियान : के. राजू
बेंगलुरु में 13 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार' कार्यक्रम, विजया रहाटकर सुनेंगी समस्याएं
फार्म स्टे टूरिज्म को सरकारी सहयोग की आवश्यकता : प्रियंका गांधी
रांची : रिम्स में जूनियर डॉक्टरों का मानदेय बढ़ा, गवर्निंग बॉडी की बैठक में हुए कई अहम फैसले