Next Story
Newszop

IPL 2025: मोहम्मद शमी ने अब आईपीएल में रच दिया है ये इतिहास, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

Send Push

खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर क्रिंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में मोहम्मद शमी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। शमी ने सीएसके के खिलाफ मैच की सबसे पहली गेंद पर शेख रशीद को पवेलियन की राह दिखाई।

इसके बाद ही वह आईपीएल में चार बार पहली गेंद पर विकेट लेने की उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। मोहम्मद शमी ने इससे पहले 2014, 2022, 2023 में आईपीएल की पहली पहली गेंद पर विकेट लिया था। अब उन्होंने शुक्रवार को चौथी बार ये उपलब्धि हासिल की है।

वह जैक्स कैलिस (2014), केएल राहुल (2022), फिल साल्ट (2023) और अब आईपीएल 2025 में शेख रशीद को मैच की पहली गेंद पर आउट कर चुके हैं। न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 2 बार ऐसा किया है। उन्होंने 2023 में विराट कोहली को और 2020 में मार्कस स्टोइनिस पहली गेंद पर आउट किया था।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now