बीकानेर, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । बीकानेर मंडल पर नव पदस्थापित मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल का उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
संघ के महामंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि संघ नए मंडल रेल प्रबंधक के साथ काम करने को उत्साहित है और आशा है कि नए मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में रेल प्रशासन के साथ रेल हित एवं कर्मचारियों के हित में समन्वय स्थापित कर एक आदर्श औद्योगिक सम्बंध स्थापित करने में सफल होंगे। मंडल रेल प्रबंधक ने संघ को आश्वस्त किया कि संघ द्वारा उठाए गए जायज मुद्दों पर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संघ के राष्ट्रहित सर्वोपरि की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी भारतीयों को ऐसी ही भावना से प्रभावित होकर अपने – अपने क्षेत्र में कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री गंगा सिंह राजपुरोहित, बीकानेर मंडल के कोषाध्यक्ष सुनील शादी, सहायक मंडल मंत्री आसाराम राजपुरोहित एवं शैलेंद्र सिंह तथा उपाध्यक्ष विनोद गुर्जर उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव
You may also like
5 सालों में करना है एक बार इस्तेमाल औरˈ आप हो जायेंगे सभी बीमारियों से मुक्तपोस्ट को शेयर करना ना भूले
Brigade Enterprises कंपनी के मुनाफे में 79% की तेजी; 14 अगस्त को शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शन
LIC की इस स्कीम ने बदल दी किस्मत –ˈ सिर्फ ₹93000 के निवेश पर मिलेगा ₹5.45 लाख जानिए पूरी प्लानिंग और फायदा
26 साल के युवक के पेट से निकले 39ˈ सिक्के और 37 चुंबक के टुकड़े पेट में दर्द के बाद लाया गया था अस्पताल
आज का वृश्चिक राशिफल, 14 अगस्त 2025 : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, सिरदर्द की शिकायत हो सकती है