– विश्व अंगदान दिवस पर भोपाल में हुआ कार्यक्रम
भोपाल, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अलग-अलग प्रकार के दानों को उनके महत्व के हिसाब से परिभाषित किया गया है। अंगदान कर दूसरे के जीवन में रौशनी लाना अनमोल और अमूल्य दान के बराबर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अंगदान के महत्व के प्रति जन-जागरूकता लाये जाने की बेहद आवश्यकता है। राज्य सरकार ने हाल ही में देहदान करने वालों को गार्ड ऑफ ऑनर देने का निर्णय लिया है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल बुधवार देर शाम राजधानी भोपाल में बंसल हॉस्पिटल द्वारा आयोजित विश्व अंगदान दिवस को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अंगदान करने वालों का सम्मान भी किया गया।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार अंगदान के जरिये लोगों के जीवन को बचाने के लिये प्रतिबद्ध है। हाल ही में पीएमश्री एयर एम्बुलेंस के माध्यम से जबलपुर से भोपाल, भोपाल से इंदौर ग्रीन कॉरीडोर बनाकर जीवन रक्षा की गई। उन्होंने अंगदान के क्षेत्र में बंसल अस्पताल के श्रेष्ठ प्रयासों की सराहना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के बड़े सरकारी अस्पतालों में काउंसलर की व्यवस्था की जायेगी, जिसके माध्यम से लोगों को अंगदान करने और शरीर पर उनके वास्तविक प्रभाव के बारे में जानकारी दी जायेगी।
प्रारंभ में बंसल अस्पताल के एमडी सुनील बंसल ने बताया कि बंसल अस्पताल ने 400 से अधिक ऑर्गन ट्रांसप्लांट किये हैं। कार्यक्रम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. पंकज शुक्ला एवं अन्य चिकित्सकों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में यह बात भी प्रमुख रूप से रखी गई कि अंगदान के लिये स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायें। इसके लिये एक हेल्पलाइन भी शुरू की जा सकती है। इसके माध्यम से अंगदान करने वाले परिवारों को इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिल सके।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
बवासीर के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिएˈ एक बार इस पोस्ट को ज़रूर पढ़ें पोस्ट शेयर करना ना भूले
संपत्ति की रजिस्ट्री करवाकर ही खुद को मान बैठेˈ हैं मालिक तो खा जाएंगे धोखा चाहिए होंगे ये 12 दस्तावेज
दिल्ली कॉन्स्टीट्यूशन क्लब चुनाव में धांधली का आरोप, कई सांसदों ने लोकभा अध्यक्ष से की शिकायत
आखिरकार 59 साल के सलमान खान का बदला मनˈ अमीषा पटेल संग लेंगे फेरे? जानें सच्चाई…
Nidhivan Ke Rahasya: शाम ढलते ही निधिवन क्यों हो जाता है वीरान, जानें पेड़ों और रात को होने वाली लीलाओं का अद्भुत रहस्य