लंदन, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । प्रिंस हैरी और उनके पिता किंग चार्ल्स तृतीय के बीच सुलह का रास्ता लगभग खोज लिया गया है। पिता और पुत्र के बीच 20 महीनों में पहली बार होने वाली मुलाकात पर दुनिया भर की निगाहें लगी हुई हैं। प्रिंस हैरी के आठ सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तीसरी पुण्यतिथि पर लंदन में मौजूद रहने की संभावना है। वह वेलचाइल्ड अवार्ड्स में भी शामिल होंगे। हालांकि उनके भाई विलियम ने कथित तौर पर इस निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। प्रिंस हैरी अमेरिका में रहते हैं।
डेली मेल की खबर के अनुसार, बकिंघम पैलेस के अधिकारियों के साथ एक अनौपचारिक सुलह वार्ता के बाद ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और उनके पिता किंग चार्ल्स द्वितीय के बीच मुलाकात होनी लगभग तय है। एक अमेरिकी सूत्र के अनुसार, अब दोनों पक्षों में काफी हद तक पारिवारिक मुद्दे सुलझ गए हैं। प्रिंस हैरी की टीम और पैलेस ने बातचीत का सुखद रास्ता खोल दिया है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले किंग चार्ल्स द्वितीय का कैंसर का इलाज हुआ है। इस नियोजित मुलाकात के दौरान संभवतः हैरी की पत्नी मेघन मर्केल अपने दोनों बच्चों आर्ची और लिलिबेट के साथ कैलिफोर्निया में ही रहेंगी। किंग चार्ल्स द्वितीय ने दोनों बच्चों से आखिरी बार जून 2022 में मुलाकात की थी।
बताया गया है कि पिछले महीने हैरी और मेघन की नई संचार प्रमुख मेरेडिथ मेन्स ने किंग चार्ल्स द्वितीय के संचार सचिव टोबिन एंड्रिया से रॉयल ओवर-सीज लीग (आरओएसएल) में मुलाकात की थी। यह स्थान किंग चार्ल्स द्वितीय के लंदन निवास क्लेरेंस हाउस से तीन मिनट की पैदल दूरी पर है। मई में हैरी ने कहा था कि वह ‘सुलह चाहते हैं’ क्योंकि उन्हें नहीं पता कि ‘मेरे पिता के पास और कितना समय है’। सनद रहे 2020 में हैरी और मेघन ने कार्यकारी शाही परिवार के सदस्य के रूप में पद छोड़ा था।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
अमूल की फ्रेंचाइजी से हर महीने कमाएं लाखों, जानें कैसे शुरू करें!
अपशब्दों का इस्तेमाल कांग्रेस नहीं, भाजपा की संस्कृति : तारिक अनवर
गणपति बप्पा के रंग में रंगी भाग्यश्री, बेटे संग पहुंची राजा लालबागचा मंदिर
फर्जी डोप टेस्ट मामले में लुधियाना पुलिस की कार्रवाई, 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Gold Price Today : सोने की कीमतों में उछाल! क्या आप खरीदने की सोच रहे हैं? जानिए ताजा रेट्स