रांची, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) झारखंड में आदिवासी-मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने शनिवार को सरकार से हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
शंकर नायक ने सरकार की ओर से कार्रवाई बंद नहीं होने पर एचईसी के खिलाफ व्यापक आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान को अमानवीय और गरीबों के खिलाफ साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि वर्षों से रह रहे मजदूरों और परिवारों के आशियाना बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के तोड़े जा रहे हैं, जो संवैधानिक अधिकार का घोर उल्लंघन है। यह बुलडोजर गरीबों के घर ही नहीं, बल्कि मानवता और संविधान को भी कुचल रहा है। इस अत्याचार के खिलाफ वे सड़क से उच्चतम न्यायालय तक लड़ाई लड़ेंगे।
उन्होंने मांग रखी कि प्रभावित परिवारों के लिए पुनर्वास और आवास की व्यवस्था की जाए और उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के आदेशों का पूरा पालन सुनिश्चित किया जाए।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
चूहा हो या` छिपकली मक्खी हो या मच्छर चींटी हो या कॉकरोच। बिना ज़हर और खर्चे के तुरंत जायेंगे भाग आज ही अपनाये ये आसान नुस्खा
इन आठ निशान` में कोई एक भी है आपकी हथेली पर तो चमक जाएगी किस्मत
डायबिटीज के मरीजों के लिए 5 हेल्दी चाय के विकल्प
5 तोतों ने` चिड़ियाघर की इज्जत पानी में मिला दी, दर्शक आते तो उन्हें देते गंदी-गंदी गाली
क्या आप जानते` हैं पृथ्वी की वो सड़क जहां से आगे कुछ नहीं है? जानिए दुनिया की आखिरी सड़क से जुड़ी चौंकाने वाली सच्चाई