नई दिल्ली, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और सीमावर्ती दूसरे राज्यों के महानगरों में आज सुबह जमकर बरसात हुई। इससे जगह-जगह पानी भर गया। इस वजह से नौकरीपेशा लोगों को गंतव्य तक समय पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर बरसात थम गई है। कई जगह बूंदाबांदी हो रही है। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के आसमान पर अभी भी बादलों का डेरा है।
भारतीय मौसम एवं विज्ञान केंद्र ने बादलों की स्थिति पर उपग्रह से प्राप्त तस्वीर जारी की है। केंद्र ने अधिकांश स्थानों पर आज बरसात होने का पूर्वानुमान जारी किया है। बारिश की वजह से तापमान में कुछ गिरावट जरूर आई पर उसने सुबह समय से स्कूल-कॉलेज और दफ्तर पहुंचने वालों की मुश्किल बढ़ा दी। बारिश होने और कांवड़ तीर्थयात्रा की वजह से एनसीआर में कई सड़कों पर लंबा जाम लग गया।
मौसम एवं विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिल्ली में 29 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। तब से अब तक 234.6 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। यह सामान्य वर्षा से अधिक है। सामान्य वर्षा का आंकड़ा 217.5 मिलीमीटर है। जुलाई के 10 दिनों में सफदरजंग के मौसम केंद्र में 127.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। इस माह होने वाली सामान्य वर्षा का आंकड़ा 143 मिलीमीटर होता है।
पालम में इस माह 13 दिन में 228.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। यह सामान्य मासिक औसत 150.7 मिलीमीटर से 52 प्रतिशत अधिक है।
बीते कल भी दिल्ली में कई स्थानों पर रुक-रुक कर तो कहीं तेज बरसात हुई। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम यानी 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम यानी 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 83 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
Loan Default होने पर बैंक नहीं कर सकेंगे मनमानी, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसलाˏ
शादी के बाद भी आखिर क्यों भटकता है मर्दों का मन? पराई औरतों में दिलचस्पी की ये वजह जानकर रह जाएंगे हैरानˏ
बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जो भूतनी बनकर भी अपनी खूबसूरती से हुई फेमस लेकिन ममता के आशिक ने बर्बाद किया करियरˏ
नींबू का पौधा सूखा-सूखा लग रहा है? अपनाओ ये 5 देसी उपाय और तैयार हो जाओ बंपर फसल के लिएˏ
बाजार की दवा नहीं, ये देसी रोटी है हर मर्ज़ की अचूक औषधि – बवासीर, रूसी, जुकाम और पौरुष शक्ति का समाधानˏ