अररिया,28 जुलाई (Udaipur Kiran) ।
सावन माह की तीसरी सोमवारी को फारबिसगंज के वार्ड संख्या-8 स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर से कांवड़ यात्रा निकाली गई। श्रद्धा,भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण इस यात्रा में दो सौ से अधिक शिव भक्तों ने हिस्सा लिया।जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।
कांवड़ यात्रा में शामिल कांवरिया मटियारी नदी से पवित्र जल भरकर पहले बड़ा शिवालय महादेव मंदिर पहुंचे, जहां विधिवत जल अर्पण किया गया। इसके बाद यात्रा पुनः नागेश्वर महादेव मंदिर लौटी, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।
यात्रा के दौरान पूरा वातावरण बोल बम,हर-हर महादेव और शिव भजनों से गूंज उठा। डीजे की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने कांवरियों का स्वागत किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद नंदन ठाकुर, संतोष पासवान, सुनील रजक, रमन पोद्दार, प्रेम प्रकाश सिंह, सुजीत राम, विकास पोद्दार, किशन पोद्दार, राजू रजक, सपना राय, लीला देवी, पिंकी देवी, मीरा देवी, अंजू देवी, मंजू देवी, नंदिनी, छोटू, काजल, कोमल सहित अन्य शिव भक्त उपस्थित रहे।आयोजन समिति की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्था की गई थी।
(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर
You may also like
फैंटास्टिक फोर: पहले कदम ने बॉक्स ऑफिस पर किया निराशाजनक प्रदर्शन
मध्य प्रदेश : सीएम ने 'आरसीबी' कप्तान रजत पाटीदार से की मुलाकात, किया सम्मानित
पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा के पोस्टर ब्वॉय बन गए हैं राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर
खरगोनः मत्स्य प्रजनन काल में नदियों में अवैध मछली शिकार करने वालों पर बड़ी कार्रवाई
नोएडा में मेघा रूपम, गोरखपुर में दीपक मीणा, गाजियाबाद में रवींद्र कुमार मंदर नए डीएम... यूपी में 23 IAS के तबादले