-पुलिस ने शव को कब्जे में शव गृह में रखवाया
जींद, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । जींद के अनूपगढ़ गांव के पास से गुजर रही बहबलपुर माइनर में रविवार को एक व्यक्ति की लाश मिली है। शव की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को माइनर से निकलवा कर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मृतक के पास से ऐसा कुछ नही मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
पुलिस सूत्राें के अनुसार, रविवार सुबह जींद के अनूपगढ़ गांव के पास से गुजर रही बहबलपुर माइनर में किसानों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव कई दिन पुराना लग रहा था और यह क्षत-विक्षत था। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्र में लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है। मृतक के शव को बाहर निकाला गया। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। यह नग्न हालत में था। हालांकि शरीर पर किसी तरह की चोट का निशान नजर नही आ रहा लेकिन फिर भी पुलिस सभी एंग्लों से जांच कर रही है। मृतक की उम्र 40 से 45 साल के बीच है। शरीर भारी है। सदर थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कई दिन पुराना है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
You may also like
भोजपुरी की 'धक धक गर्ल' ने Bigg Boss 19 में उड़ाया गर्दा, घाघरा- चोली पहन लूटने आई दिल, नीलम का ग्लैमर है सुपरहिट
बिग बॉस 19 का भव्य प्रीमियर: प्रतियोगियों की सूची और सलमान खान की मेज़बानी
War 2: बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद 250 करोड़ का आंकड़ा पार
बनारस रेल इंजन कारखाना ने रेलवे ट्रैक पर सोलर पैनल लगाकर रचा इतिहास, भारत बना दुनिया का तीसरा देश
'ब्रूक, गिल..', मोईन अली और आदिल राशिद ने बताए अगले फैब-4, दो भारतीय खिलाड़ियों के नाम हैं शामिल