नोएडा, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) । थाना बिसरख क्षेत्र के लाल कुआं के पास एक ट्रक चालक ने रविवार को तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे मां और बेटे को टक्कर मार दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कस्तूरी देवी पत्नी स्वर्गीय वेद प्रकाश उम्र 60 वर्ष निवासी चिपियाना बुजुर्ग अपने पुत्र पुष्पेंद्र के साथ रविवार को मोटरसाइकिल पर सवार होकर जनपद बुलंदशहर से गौतम बुद्ध नगर स्थित अपने घर आ रही थी। उनके अनुसार लाल कुआं के पास एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में मां- बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने कस्तूरी देवी को मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है जाे उपचाराधीन है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी
You may also like
इतने बड़े तपस्वी होकर भी परशुराम जी ने` क्यों काटा अपनी मां का गला? यहां पढ़िए पूरी कथा…
आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है : पूर्व केंद्रीय मंत्री
“आयुर्वेद में पुरुषों के लिए वरदान है ये` पौधा – मिल जाए तो संभालकर रखें!”…..
Delhi NCR Night Life NCR की इन 6` जगहों पर लगा रहता है लड़के लड़कियों का जमावड़ा आधी रात तक चलती है रंगीन पार्टी
सुहागरात मनाई, फिर दूल्हे को कमरे में किया` बंद… भागने के लिए बालकनी से कूदी दुल्हन, तुड़वा बैठी दोनों पैर, अस्पताल में खुला चौंकाने वाला राज