रांची, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । पदमश्री पूर्व सांसद डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में शनिवार को मनायी गयी। इस अवसर पर कांग्रेस के नेताओं ने डॉ. मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रामदयाल मुंडा को झारखंड का सांस्कृतिक विभूति बताया। उन्होंने कहा कि नाची से बांची को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाने वाले डॉ. मुंडा ने झारखंड की संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाई। उन्होंने कला, शिक्षा और जनजातीय भाषा के विकास और संरक्षण के लिए जीवनपर्यन्त काम किया। उनकी सोच और यादें झारखंडी समाज को नई दिशा देती है।
कमवेश ने कहा कि डॉ. मुंडा बहुआयामी व्यक्तित्व और लोक संस्कृति के नायक थे। राजनीति, कला, संस्कृति और समाज के प्रति समर्पित सोच वाले थे। उन्होंने झारखंड के मूल सवाल जल, जंगल, पहचान, भाषा और संस्कृति पर आजीवन काम किया। झारखंड के उत्थान में इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. मुंडा ने जब रांची विश्वविद्यालय में जनजातीय भाषा विभाग का कार्यभार संभाला उसके बाद राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय जगत पर यहां की भाषा-संस्कृति को पहचान मिली। उनकी विद्वता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में सोनिया गांधी ने नियुक्त किया था। उस दायित्व का उन्होंने बखूबी निर्वह्न किया।
श्रद्धांजलि देने वालों में राकेश सिन्हा, अभिलाष साहू, विनय सिन्हा दीपू, सोनाल शांति, राजन वर्मा, प्रेम कुमार शाह सहित अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
ये तो गजब हो गया: महिला ने लोन नहीं चुकाया तो रिकवरी एजेंट बेटी को लेकर भाग गया
महावतर नरसिंह ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 150% की वृद्धि
मुख्यमंत्री का जापान दौरा: निवेश और नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
किलमार गार्सिया निर्वासन विवाद: कोस्टा रिका डील अस्वीकार, अब युगांडा भेजने की तैयारी
दिल्ली विधानसभा में विट्ठलभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान को समर्पित शताब्दी समारोह का होगा आयोजन