हरिद्वार, 9 सितंबर (Udaipur Kiran) । इन दिनों देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ आई हुई है। प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ है। स्वयं सेवी संस्थाएं और आम से लेकर खास लोग तक बाढ़ और आपदा पीडि़तों के लिए मदद भिजवा रहे हैं। उत्तराखंड के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी घर-घर जाकर पंजाब के बाढ़ पीडि़तों के लिए अनाज और अन्य सुविधाएं जुटा रहे हैं।
इसी क्रम में विधायक उमेश कुमार लक्सर तहसील के कुड़ी भगवानपुर गांव स्थित गुरुद्वारे पहुंचे। यहां चौथी क्लास में पढ़ने वाली सहदीप के मदद के जज्बे ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। सहदीप 3 साल से साइकिल खरीदने के लिए पैसे जोड़ रही थी। जब विधायक पंजाब में आई आपदा में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए वहां पहुंचे तो ये नन्हीं बच्ची अपनी गुल्लक लेकर वहां पहुंच गई। बच्ची की पंजाब के बाढ़ पीडि़तों को लेकर भाव देखकर सभी भावुक हो गाये।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि पंजाब में आई बाढ़ आपदा के कारण वहां के हालात बेहद नाजुक हैं। जान माल के साथ लोगों ने अपनों को खोया है। पंजाब के लोग खाने-पीने तक के लिए तरस गए हैं।
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
You may also like
अभी एक लगाऊं क्या? चोरी छुपे लड़की के` इस बॉडी पार्ट की ज़ूम कर के तस्वीरें ले रहा था शख्स तभी उसने देख लिया फिर हुआ कुछ ऐसा
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की आंखोंदेखी, जिस पर थी दुनियाभर की नजर; वो सवाल जिन्होंने तालिबान के मंत्री को किया असहज
गांव के प्रत्येक घर तक बैंकिंग सुविधाओं को पहुंचाएं: ब्रजेश पाठक
विंध्य-बुंदेलखंड में 15 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा हर घर नल से जल का संकल्प
भारत की गरिमा को पुनर्स्थापित करने के लिए हुई संघ की स्थापना: वीरेन्द्र जायसवाल