रांची, 20 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड के उत्तर पश्चिमी जिलों में 22 अगस्त को भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज जारी किया है।
राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है उनमें पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा शामिल है। विभाग ने 25 अगस्त तक राज्य के विभिन्न जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के गोयलकेरा में 36.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इस दौरान रांची में 16.8 मिलीमीटर बारिश की गई।
बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाया रहा बीच-बीच में हल्की धूप में निकली।
रांची में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री, जमशेदपुर में 31.6, डालटेनगंज में 32.7 डिग्री, बोकारो में 30.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
आर अश्विन ने श्रेयस अय्यर, यशस्वी जयसवाल को एशिया कप टीम से बाहर किए जाने पर उठाए सवाल
Cricket Olympics सऊदी क्रिकेट महासंघ और US लीग की नई डील से भारतीय क्रिकेट को होगा झटका?
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, हरमनप्रीत सिंह होंगे कप्तान
प्रिन्सेप घाट रेलवे स्टेशन पर युवक की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार
टोटो पलटने से महिला गंभीर रूप से घायल