1
नारी का अभिमान है, मांग भरा सिंदूर।
यदि संकट में आ गया, सब खुशियां काफ़ूर।
सब खुशियां काफ़ूर, इसे गर नहीं बचाया।
जीवन होगा व्यर्थ, व्यर्थ यह नर की काया।
उठो हिन्द के शेर, लगा दो ताकत सारी।
पहलगाम का न्याय, मांगती है अब नारी।
2
सीमा पर फिर से भरी, शेरों ने हुंकार,
वीरों ने फिर कर दिया, दुश्मन का संहार।
दुश्मन का संहार, हिली वसुंधरा सारी,
ध्वस्त हुआ नापाक, गूंजती जय जयकारी।
जली क्रोध की ज्वाल, बनाया दुश्मन कीमा।
जय भारत के वीर, सुरक्षित है अब सीमा।
(3)
दिखलाया है देश ने, क्या होता प्रतिकार।
पल भर में ही कर दिया, दुष्टों का संहार।
दुष्टों का संहार, शौर्य सीने में उबला।
हुए ठिकाने ध्वस्त, सांप को बिल में कुचला।
किया सफाया पूर्ण, सबक उसको सिखलाया।
भारत शक्ति महान, जगत को यह दिखलाया।
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)ALSO READ:
You may also like
भारत-पाकिस्तान संघर्ष: अमेरिका की भूमिका को लेकर क्यों उठे सवाल?
टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी ब्रांडिंग में सुपरहिट विराट, छोटे ब्रांड्स को करेंगे किनारे, एंडोर्समेंट फीस में बढ़ोतरी तय
टैक्स सीज़न शुरू! इनकम टैक्स फाइलिंग में न हो जाएं आपसे कोई गलती, जानिए कौन सा फॉर्म भरें, कौन से डॉक्युमेंट्स रखें साथ?
Wind Breaker सीजन 2 का छठा एपिसोड: छिपे हुए भावनाओं का सामना
भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दर अप्रैल में घटकर 3.16% पर आई, 6 साल में सबसे कम