स्थानीय निवासियों के अनुसार, पानी का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों में डर का माहौल है। प्रशासन की ओर से राहत या निकासी कार्यों की कोई स्पष्ट योजना अभी तक सामने नहीं आई है, जिससे लोगों की चिंताएं और बढ़ गई हैं।
ALSO READ: Weather Update: यूपी, उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, कहां कैसा रहेगा मौसम?
उधर, मुरादाबाद-रामनगर मुख्य मार्ग पर भी जलभराव से स्थिति गंभीर बनी हुई है। सड़क पर पानी का बहाव इतना तेज है कि प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद कई लोग जरूरी कार्यों से पैदल, दुपहिया वाहनों या ट्रैक्टर के जरिए सफर करने को मजबूर हैं। बाढ़ के पानी का प्रवाह देखकर लोग भयभीत होने लगे हैं।
गौरतलब है कि रक्षाबंधन का पर्व है, जिस कारण शहर में आवाजाही बढ़ी हुई है। ऐसे में बाढ़ ने लोगों को भारी परेशानी में डाल दिया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकलने में असमर्थ हैं, वहीं बिजली-पानी की पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।
ALSO READ: Weather update : हिमाचल प्रदेश के रामपुर में बादल फटने से भारी बारिश, राज्य की 496 सड़कें बंद
जिन इलाकों को बाढ़ का पानी प्रभावित कर रहा है, वहां के रहने वालों से प्रशासन ने अपील की है कि वह जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं, वहीं पुलिस ने भी सड़कों पर अपनी गश्त बढ़ा दी है। राहत कार्य शुरू करने के लिए सभी सरकारी विभाग अलर्ट मोड पर है।
Edited By : Chetan Gour
You may also like
Aaj ka Rashifal 10 August 2025 : आज किस राशि की किस्मत देवियों के साथ और किसे करना होगा कहानियों का सामना, पढ़ें अपना राशिफल
Aaj ka Love Rashifal 10 August 2025 : आज का लव राशिफल किस राशि वालों को मिलेगा प्रपोज़ल और किसके टूटेंगे अरमान?
Aaj ka Ank Rashifal 10 August 2025 : आज के ग्रह नक्षत्र का असर: क्या आपकी राशि को मिलेगा सफलता का तोहफ़ा या होगी मुश्किलें शुरू?
राहुल गांधी को चुनाव आयोग की दो टूक, शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करें या माफी मांगें
घुसपैठियों को राहुल गांधी के घर क्यों नहीं भेज देते, असम के मुख्यमंत्री हिमंत ने क्यों दिया यह बयान